कृष्णम परिवार ने मचाया दिवाली में धमाल

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).हर्ष नगर स्थित कृष्णम डांस ग्रुप ग्रुप में दिवाली के दिन धूमधाम से दिवाली उत्सव मनाया। डायरेक्टर विपिन निगम ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्णम परिवार ने धूमधाम दिवाली उत्सव मनाया साथ में बच्चों को गिफ्ट एवं पुरस्कार भी दिए गये। रंगोली के साथ एवं पटाखों के साथ परिवार के हर सदस्य ने उत्सव का आनंद लिया। समाज सेविका मनीषा शुक्ला द्वारा बच्चों को पुरस्कार दिए गए एवं भोजन का भी आनंद लिया गया। विपिन जी ने बताया कृष्णम परिवार हर त्योहारों को जी जान से मनाता है और उसका आनंद लेता है। यही खासियत कृष्णम डांस ग्रुप को अपनी अलग पहचान देती है। उत्सव में सभी सदस्य भारतीय परिधान में थे जिसमें शालिनी महिवाल वंदना वर्मा नंदिनी सिंह प्राची आस्था पांडे कीर्ति सिंह स्वाति गरिमा कुशवाहा अर्शा निगम शाहरुख अंसारी चंदन उदित गुप्ता गोविंद पलक मिश्रा वृंदा गुप्ता चारु मिश्रा आदि लोगों ने उत्सव धूमधाम से मनाया।