चंदौली-एसपी ने यहां पहुंचकर दिव्यांग बच्चों संग मनाई दिवाली, बाटा मिठाइयां व फल

एसपी ने यहां पहुंचकर दिव्यांग बच्चों संग मनाई दिवाली, बाटा मिठाइयां व फल

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

सकलडीहा- दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने अमर ज्योति सेवा केंद्र में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों सहित विद्यालय के सभी बच्चों के साथ मिठाई व फल बांटकर दीपावली मनाई।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सकलडीहा विकास खंड स्थित मनिहारा में अमर ज्योति सेवा केंद्र में दीपावली के पावन पर्व पर दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम में पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बच्चों के साथ मिष्ठान व फल बांटकर दीपावली मनाई।वही मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगता ईश्वर का दूसरा स्वरूप है। निश्चित रूप से एक अवगुण के बदले ईश्वर हमें 10 गुण देता है। समाज आज भी दिव्यांगों के प्रति अपना स्नेह और प्यार बांट रहा है। दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बच्चों की कार्यक्रम को काफी सराहा। वही दिव्यांग बच्चों को खुद अपने हाथों से मिठाइयां खिलाते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। नन्हे मुन्ने बच्चे पुलिस अधीक्षक के हाथों मिठाई खाकर खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि निश्चित रूप से आज विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग प्रतिभा उभर कर सामने आई है प्रशासनिक सेवाओं को छोड़कर देश के प्रत्येक सेवाओं में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। समाज की सेवा में आवे आ रही दिव्यांगता को नकारते हुए दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा कौशल के बल पर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं।संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भावुक हो उठे उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली में दिव्यांग बच्चों से संबंधित संस्थाओं को मेरे विभाग द्वारा पूरा सहयोग एवं दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।ऐसी संस्थाओं को पुलिस विभाग द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। दिव्यांग बच्चे पुलिस अधीक्षक को अपने बीच में पाकर खुशी से झूम उठे। वहीं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रामवीर सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने एवं उनके शिक्षा ग्रहण करने में सहयोगी संस्थाओं को भरपूर सहयोग किया जाएगा।स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह की समस्याओं के लिए आप निःसंकोच पुलिस विभाग के किसी भी अधिकारी से अपनी समस्या के बारे में बता सकते हैं। वहीं संस्था के फादर ज्ञान प्रकाश ने दीपोत्सव पर बाइबल में दीपावली का जिक्र करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुजीत, संस्था की प्रधानाचार्य जया सिस्टर, प्रभारी निरीक्षक भूपेश चंद्र कुशवाहा, अभिभावक धीरज शाह, पवन श्रीवास्तव, इत्यादि लोग मौजूद रहे।