चकिया से सटे यहां मिट्टी का टीला ढहने से चार लोग दबे, दो लोगों की हुई मौत, मचा कोहराम

चकिया से सटे यहां मिट्टी का टीला ढहने से चार लोग दबे, दो लोगों की हुई मौत, मचा कोहराम

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 

नौगढ़- घर की पुताई के लिए जंगल में मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया। मलबे में दबकर दो लोगों की  मौत हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना पाकर एसडीएम और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।  गांव के समाजसेवी नंद लाल यादव ने गांव के लोगों के साथ पहुंचकर निकालना शुरू किया लेकिन दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। अभी जो 2 लोग टिले के अंदर दबे हुए हैं उन्हें जेसीबी की मदद से निकाला जाएगा। नौगढ़ थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा  निवासी शिव कुमार (50) पुत्र घुरहू, दूधनाथ विश्वकर्मा (48) पुत्र घुरहू गांव के लोगों के साथ  घर की पुताई के लिए मंगलवार को बंधी के निकट   जंगल में  टीले से पीली मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते समय 10 बजे अचानक टीला ढह गया। कुछ लोग दूर खड़े थे, शोर मचाने पर गांव के लोगों ने मिट्टी हटाकर उसे निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। 
हादसे की जानकारी मिलने पर उदितपुर सुर्रा गांव के  लोगों ने फावड़ों से मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दूधनाथ और शिव कुमार  की मौत हो चुकी थी। अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका में प्रशासन के द्वारा  जेसीबी मंगवाकर मलवा हटाने का काम चल रहा है। सूचना पर एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता के अलावा समाजसेवी नंद लाल यादव, पूर्वांचल मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव  घटनास्थल पर पहुंचे।