चकिया- से सटा यह गांव इस मामले में निकला सबसे आगे डीएम संजीव सिंह करेंगे ग्राम प्रधान को सम्मानित

चकिया- से सटा यह गांव इस मामले में निकला सबसे आगे डीएम संजीव सिंह करेंगे ग्राम प्रधान को सम्मानित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

नौगढ़- ब्लॉक के ग्राम पंचायत लौवारी कला गांव में ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने नई नजीर पेश किया है। जिले का पहला गांव बना नौगढ़ के लौवारी कला में 18 साल से अधिक उम्र और 45 प्लस के बुजुर्गों ने भी शत प्रतिशत टीका लगवाया है।

बता दें नौगढ़ तहसील का लौवारी कला पहला ग्राम पंचायत है, जहां शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ। खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव को बधाई दिया है। जिलाधिकारी संजीव सिंह जल्द ही ग्राम प्रधान को सम्मानित करने वाले हैं।

एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता ने निगरानी समिति और ग्रामीणों को बधाई दी और कहा कि इसी तरह जागरूकता का संदेश अन्य ग्राम पंचायतें भी दें। लौवारी कला गांव के 30 वर्षीय ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव कोरोना टीकाकरण अभियान में एक मिसाल बनकर उभरे हैं और पूरे जिले के लिए प्रेरणा स्रोत है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। अब अन्य गांवों के लिए नजीर बन गया है। ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही लोगों ने टीकाकरण करवा लिया, बल्कि उसके लिए प्रधान यशवंत सिंह यादव का काफी सहयोग रहा। हालांकि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए एसडीएम के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के अलावा सचिव, प्रधानाध्यापक, एनम, शिक्षामित्र, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी सहयोग रहा।


*सिटी अपडेट न्यूज नेटवर्क को बताया....खुद वैक्सीन लगवाई, तब लोगों का भय हुआ खत्म*
लौवारी कला गांव में में 45 वर्ष से अधिक 279 और 18 से 45 साल के 977 गर्भवती 05 और धात्री महिला 11 को वैक्सीन लग चुकी है। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि शुरू में टीकाकरण के लिए लोगों में बहुत ज्यादा भ्रांतियां थीं। इस लिए 60 से अधिक वर्ष आयु वालों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। जब 45 प्लस वालों का टीकाकरण शुरू हुआ तो उन्होंने सबसे पहले वैक्सीन लगवाकर मोबाइल पर स्टेटस लगाया। उसके बाद दिन भर में उनके पास करीब सैकड़ों फोन आए, जिन्होंने भ्रांतियों में पड़कर वैक्सीन को गलत बताया। ऐसे में उन्होंने लोगों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और गांव के हर मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली और नतीजा सामने है।

*सीएचसी के अधीक्षक डॉ अवधेश पटेल ने बताया*
जिलास्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा शत प्रतिशत कोविड-19 का टीकाकरण कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव को सम्मानित किए जाने को कहा है।