पुरानी पेंशन की माँग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक ,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच धरने पर बैठे

अमेठी।कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के आवाहन पर जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण गौरीगंज अमेठी में अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समय 11:00 बजे प्रारंभ किया गया। अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने हमारी जायज मांगों के प्रति निरंकुश है।यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो आगामी 30 नवंबर 2021को इको गार्डन लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था सभी कर्मचारियों की पदोन्नति सामूहिक बीमा की धनराशि वृद्धि 17140 अथवा 18150 का लाभ सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, लिपिक,सफाई कर्मचारी की व्यवस्था का प्रावधान करना ।ऑनलाइन कार्यों पर विराम लगाया जाए ।विद्यालयों में फर्नीचर , बिजली पंखे, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए, रसोईयों, शिक्षकों (विशेष),शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को स्थाई किया जाए ।तथा मानदेय में वृद्धि की जाए शिक्षकों के आश्रितों को योग्यता अनुसार शिक्षक एवम् लिपिक के पद पर नियुक्ति दी जाए। सहित अन्य 21 सूत्रीय मांग शामिल है।

धरने के संबोधन में सुभाष पांडे , शिवभूषण उपाध्याय ,अजय सिंह ,अरुण कुमार सिंह सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने किया।मंच का कुशल संचालन मंच के कोषाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने किया।
उक्त अवसर पर राज बहादुर शर्मा, संत प्रसाद लोहिया ,अंकुर बरनवाल ,राजेश तिवारी, हरिशंकर शुक्ला ,राम लल्लन द्विवेदी,अखिलेश सिंह, कृष्ण कुमार पाठक, वीरेन्द्र कुमार यादव अविनाश शुक्ला आशुतोष शुक्ला ,धीरेंद्र प्रताप सिंह बघेल, गंगाधर शुक्ल, सतीश चंद्र शुक्ला,अजय सिंह, कामता प्रसाद ,संजय पांडे, एजाज अहमद सिद्दीकी, प्रशांत सिंह, विनोद यादव, राजेश गुप्ता ,रामशरण ,सूर्य प्रताप सिंह ,गिरीश चंद्र पांडे, संतोष यादव ,अजय कुमार सिंह , भवानी प्रसाद दुबे, चंद्रभान पांडे, जीवन प्रकाश सिंह, दिवाकर , सुनील मौर्या ,श्रीमती शैलेंदी, रूपा झा ,गौतमी विक्रम,महफिशा सिद्दीकी, मिथिलेश कुमारी, विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव सहित हजारों कर्मचारी गण उपस्थित रहे।