गौरीगंज में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित

अमेठी।उ० प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अमेठी के तत्वावधान में अमेठी जनपद के गौरीगंज मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी पी जी कालेज मे शिक्षक दिवस पर का आयोजन किया गया।भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 137 वें जन्मदिन पर सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जगदंबा प्रसाद लिपाठी 'मनीषी' ने की। कार्यक्रम की शुरुवात में मां सरस्वती और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी,पारस नाथ ,अशोक कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार यादव व अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भा. ज. पा. जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रजी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय, बीएसए अमेठी संजय तिवारी उपस्थित रहे। उस अवसर पर वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के सेवानिवृत्त कुल शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं रामचरित मानस व हदीस की प्रतियों सहित माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि राम प्रसाद मिश्र भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि पारसनाथ पाण्डेय द्वारा सम्मानित करने के साथ ही उनके अवशेष देयकों के शीघ्र भुगतान कराने की अनुशंसा की गयी। जनपदीय अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को उनके आदर्शों पर पर चलने का अहवान किया। संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संजय कुमार तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी, किशन गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी अमेठी, अरुण कुमार सिंह, मन्त्री, वीरेन्द्र कुमार यादव, गंगा धर शुक्ल, अध्यक्ष, गौरीगंज आदि ने संबाधित किया। कार्यक्रम का संचालन शशांक शुक्ला ने किया।

इस अवसर आशुतोष पर वीरेन्द्र कुमार यादव, राजेश तिवारी, कामता प्रसाद दीक्षित,वंशवर्धन शुक्ल, शुक्ल, अविनाश अविनाश चन्द्र शुक्ल, गंगा धर शुक्ल, रामदेव पाण्डेय शुक्ल, प्रणव शुक्ला, वैष्णवी नंदन शुक्ला,अशोक सिंह, शिवकुश पाण्डेय, चन्द्रकेश बहादुर तिवारी, कृष्ण कुमार पाठक, डॉ. नागेन्द्र बहादुर सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, कृष्ण कुमार कनौजिया आलोक कुमार त्रिपाठी, दिनेश नारायण, बड़ी विशाल सिंह, विकास उपाध् याम सहित राम बरन कनौजि?या, रामकृष्ण पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।