किसानों के लिए खुशखबरी,1 दिसम्बर से होगी धान खरीदी

रायपुर:-धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ के किसान असमंज में थे,किसानों के चेहरे की चमक खो सी गई थी,मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा 1 दिसम्बर से धान खरीदी की बात कही गई है,1 दिसम्बर से धान खरीदी की घोषणा से जहाँ एक ओर किसान वर्ग के चेहरे पे खुशी झलक रही हैं,इस खरीफ विपणन वर्ष में सरकार द्वारा 1करोड़2 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है,पिछले वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कुल पंजीकृत किसानों में से रिकॉर्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने धान बेचा. धान बेचने वाले किसानों की संख्या बीते साल से सबसे अधिक थी. वर्ष 2020-21 में पंजीकृत 21 लाख 52 हजार 475 किसानों में से 20 लाख 53 हजार 483 किसानों ने अपना धान बेचा था।

छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या, कुल पंजीकृत रकबा, बेचे गए धान के रकबे, धान बेचने वाले किसानों के प्रतिशत के साथ-साथ कुल उपार्जित धान की मात्रा में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई थी. वर्ष 2020-21 में राज्य गठन के 20 वर्षाें में पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 92 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान बना था