रूपयो से भरा बैग छींनने के लिए बीसी संचालक को मारी गोली,अस्पताल मे भर्ती -

बहराइच - जिले में दिनदहाड़े लूटने की नियत से बीसी संचालक को गोली मार दी गई। बीसी संचालक को गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया,लेकिन बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके। आनन-फानन में संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी प्रभात ओझा 37 पुत्र श्रवण ओझा बैँक ऑफ बड़ौदा का बीसी चलाता है। वह बुधवार को मुख्यालय से रूपये भरा बैग लेकर रिसिया जा रहा था। रास्ते में नकाबपोश बाइक सवार ने फायर झोंक दिया। जिससे वह गिर गए,लेकिन शोर मचाने के बाद बदमाश बिना बैग छीने ही फरार हो गया। आनन-फानन में संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत स्थिर बताई जा रही है। रिसिया थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान मेंं आया है। जांच किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।