चकिया- नगर में पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

चकिया नगर में पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया नगर स्थित एक लान परिसर में शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें मुकुट पहनाकर व माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बसपा पर निशाना साधा और कहा कि इसके पहले बहुजन समाज पार्टी का नारा था जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। लेकिन आज के समय में बहुजन समाज पार्टी का नारा बदल चुका है। और उसका नारा हो चुका है, जिसकी जितनी थैली भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसी नारे पर बहुजन समाज पार्टी काम कर रही है और बहुजन समाज पार्टी दलितों अतिपिछड़ों और गरीबों की मसीहा पार्टी नहीं है बल्कि उनकी सबसे बड़ी शोषण करने वाली पार्टी है। भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान सरकार में जिस तरीके से बहू बेटियों के साथ प्रतिदिन गलत कार्य हो रहे हैं।और रेप हत्या बलात्कार यह तो हम हो चुका है। सरकार के इशारे पर स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसलिए महिलाओं और बेटियों को जागरूक होना पड़ेगा। महिला ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी इस तरीके से पिछले दिनों सत्ता में रहकर लोगों के साथ अत्याचार किया उन सभी चीजों को आम जनता जानती है इन्होंने लोगों के लिए क्या किया है उसे बताने की जरूरत नहीं है।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार में जिस तरीके से महंगाई चरम पर है। और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। और पेट्रोल डीजल से किस सरकार ने 2400000 करोड रुपए की कमाई किया और मात्र किसानों के खाते में एक लाख करोड़ रुपए ही 66 हजार महीने करके भेजा। बाकी पैसों को अपने पास रख लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर जो किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं और सरकार तीनों कृषि कानूनों को लगाकर गलत कार्य किया है और किस से हटवाने के लिए कितने किसानों ने अपनी बलि दे दी। महिला सम्मान को लेकर उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं के सम्मान और उनके इज्जत को बचाना है तो वर्तमान सरकार को पूरे प्रदेश से उखाड़ फेंकना होगा और और उन्होंने कहा कि या बिना बाल बच्चों वाली सरकार बैठ कर राज कर रही है या लोगों के बहू बेटियों और महिलाओं का दर्द क्या समझेगी।

इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र त्यागी, नसीम खान प्रदेश सचिव रामकृष्ण प्रजापति प्रदेश सचिव, हिंदू मौर्य प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ अनिल मौर्या मंडल प्रभारी शिवपूजन मोरिया मंडल उपाध्यक्ष, प्रदीप मौर्या विधानसभा अध्यक्ष अवधेश मौर्य विधान सभा सैयदराजा सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।