चंदौली - जनपद में सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार पर बोला हमला

चंदौली - जनपद में सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार पर बोला हमला

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- समाजवादी महिला सभा जनपद चन्दौली की कार्यकर्ता बैठक जिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं के संगठन को और मजबूती देने पर विस्तार से महिलाओं ने चर्चा की।

जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना यादव का जनपद में महिला कार्यकर्ताओं ने माला एवम ममेंटो देकर भब्य स्वागत किया।

वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना यादव ने कहा वर्तमान भाजपा की सरकार में महिलाओं के साथ बहुत ही उत्पीड़न हुआ है। सपा की जब सरकार थी तब महिलाओं के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजना चल रही थी। वह सभी योजना आज बन्द पड़ी है। सपा की सरकार में जो गरीब महिलाओं जो पेंशन मिलता था। तथा महिलाओं को प्रसव पीड़ा में लाभ पहुचाने के लिए 102 108 व महिला सुरक्षा 1090 वह भी बन्द के कगार पर है। इस सरकार में गरीब परिवार की महिलाओं को इंसाफ मिलना तो दूर कोई सुनने वाला नही इसलिये वर्तमान सरकार को बदलने की जरूरत है।

वहीं समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा सपा की जब सरकार थी महिलाओं को गरीबो के लिए 100 नम्बर की सहायता व कन्याविद्या धन बेरोजगारी भत्ता शादी अनुदान और हर छेत्र में महिलाओं को लाभ पहुँचाया जा रहा था। लेकिन इस भाजपा सरकार कोई भी काम नही हो रहा सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किये जायेगे जनपद में कई एक घटना महिलाओं के साथ घटी सरकार में बैठे लोग सिर्फ झूठ बोलते है। इनको आमजनमानस से कोई मतलब नही हम महिलाओं को होशियार रहने की जरुरत हैं। चारो तरफ लूट मचा है इसलिये हम सब महिलाओं को संकल्प लेना चाहिये 2022 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनने पर ही सबका विकास होना है।

भाई जनपद में पार्टी कार्यालय पर बैठक करने के बाद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का काफिला चकिया नगर पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान बैठक में पूर्व विधायक पूनम सोनकर, बबिता यादव, नागेश्वरी चौहान, सुषमा यादव, आशा, अनिता यादव, कमला यादव, मालती पासवान, रत्ना विश्वास,श्वेता पटेल, निर्मला पासवान, राजप्रिया इंदु, शीतल गुप्ता, सावित्री देवी, बसन्ती देवी, रामदुलारी देवी,लोना देवी, दुर्गावती देवी,मंजू देवी, सुमन देवी, पूनम यादव, इत्यादि लोग उपस्थित थी।बैठक का संचालन जिला महासचिव आशा विश्वकर्मा ने किया।