चंदौली- जनपद में यहां महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

चंदौली जनपद में यहां महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय�

चंदौली- स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अर्चना शुक्ला एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के 4 साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिला पदाधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श किया और निर्णय लिया गया कि सभी महिला पदाधिकारी गांव गांव में भ्रमण कर घर-घर जाकर महिलाओं को वर्तमान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को बताएं। प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं। वही मुख्य अतिथि अर्चना शुक्ला ने कहा कि अपने कार्यों के बल पर 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। और जितना सम्मान भाजपा की सरकार में महिलाओं का हुआ है उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ है पिछली सरकारों में महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या,रेप जैसी घटनाएं होती रही है। किसका वर्तमान सरकार ने रोका है।

वही कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन के समय जहां चारों तरफ बंदी थी और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे। नहीं गरीब असहाय लोगों की मदद करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर दिन महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर लोगों की मदद की। उनको कोरोनावायरस का प्रमाण पत्र देकर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान वहीं कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुषमा गिरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कीमहिला मोर्चा कीमंडल अध्यक्ष नेहा सिंह, गीता देवी, आरती देवी रीता पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने किया। और संचालन प्रियंका तिवारी व जिला मंत्री विजयलक्ष्मी सिंह ने किया।