चकिया- नगर में यहां भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम का जन्मदिन 

चकिया नगर में यहां भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम का जन्मदिन

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- नगर स्थित वार्ड नंबर 9 में सामुदायिक भवन परिसर में भाजपा के प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना चकिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दी गई प्रेरणा हम सबको हमेशा उर्जा और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने का सुख देती है। प्रधानमंत्री के दृश्य नेतृत्व और टीम के साथ मिलकर काम करने की भावना ने देश को कई बार कठिन परिस्थितियों से न केवल बाहर निकाला है बल्कि विश्व पटल पर भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठा भी दी है। योग दिवस की मान्यता और आतंक के खिलाफ दूरदर्शी निर्णय हमेशा विश्व को प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का बोध कराता रहता है।

वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश विकास की ओर तेजी से विकसित हो रहा है समाज में निचले स्तर के पात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है गांव में मूलभूत सुविधाओं को देने का काम किया जा रहा है। आज विदेशों में अपने प्रधानमंत्री का डंका लहरा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, चकिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार जयसवाल जयसवाल उमेश शर्मा रवि गुप्ता सहित महिला मोर्चा की टीम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जयसवाल, भाजपा मंडल संयोजक दिव्या जायसवाल युवा भाजपा नेत्री ज्योति गुप्ता,सहित मुस्लिम महिलाओं में मेहरून्न निशा सहित तमाम महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।


वहीं दूसरी ओर चकिया नगर स्थित लक्ष्मी पैलेस में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी का 71 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया जिसमें के मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रदीप कुमार मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा देश और प्रदेश में कार्य कर रही है और विकास की गंगा बहा रही है और भाजपा अपने कार्यों के बल पर ही एक बार फिर से 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ कुंदन कुमार गौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष सोनकर, भाजपा नेत्री प्रमिला शुक्ला, ग्राम प्रधान नीलम ओहरी, भाजपा नेता राजकुमार जयसवाल, सभासद उमेश शर्मा, सभासद राजकुमार गुप्ता, इंजीनियर देव जायसवाल सारांश केसरी शुभम मोदनवाल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।