मछली पालकों के लिए बड़ी सौगात: चंदौली में 62 करोड़ की लागत से बनेगी अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी, कारोबार को लगेगा पंख

मछली पालकों के लिए बड़ी सौगात: चंदौली में 62 करोड़ की लागत से बनेगी अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी, कारोबार को लगेगा पंख

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- धान का कटोरा कहे जाने वाले यूपी के चंदौली स्थित माधोपुर नवीन मंडी में 62 करोड़ की लागत से अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनाई जाएगी। मंडी मछली पालन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। यहां होलसेल, रिटेल और मछली पालन से संबंधित सभी उपकरण, सीड्स, दवाएं और चारा उपलब्ध होगा। इससे पूर्वांचल के मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। साथ ही जिले में रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे और आय भी बढ़ेगी।

चंदौली में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मंडी बनाने के लिए माधोपुर स्थित नवीन मंडी समिति में 10 हजार वर्ग मीटर जमीन में लगभग 62 करोड़ की लागत से तीन मंजिला इमारत होगी।

जिसमें एक छत के नीचे मछली पालन के तरीकों, मार्केटिंग, तकनीक, एक्सपोर्ट से लेकर मछली के कई प्रकार की डिश पकाने और खाने तक की सुविधा होगी। इसमें अलावा एक्सक्लूसिव फिश रेस्टोरेंट, प्रशिक्षण के लिए कांफ्रेंस हॉल, प्रोसेसिंग यूनिट जैसी कई तरह की सुविधाएं भी होंगी। नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद से ग्रीन सिग्नल मिलते ही पूर्वांचल की सबसे बड़ी आधुनिक मत्स्य मंडी की बिल्डिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

*मछली निर्यात के कारोबार को लगेगा पंख*
चंदौली के कई भूभाग में मत्स्य पालन करने वाले किसानों की अच्छी खासी तादात है। वहीं नौगढ़ इलाके के बाधों में भी मत्स्य पालन होता है। ऐसे में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी के संचालन के बाद कारेबार को बल मिलेगा। वहीं मछली कारोबार को विदेशों में पहचान दिलाने के लिए निर्यात जैसी व्यवस्था को सुचारु बनाने की योजना है।

प्रभारी सहायक मत्स्य निदेशक (चंदौली) विकाश कुमार ने कहा कि माधोपुर नवीन मंडी समिति परिसर में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनाने के लिए भूमि चिह्नित हो चुकी है। मंडी बनने के बाद मत्स्य पालन से जुड़े किसानों और कारोबारियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी। कार्ययोजना बनाकर भेज दिया गया है। बजट आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। ,
विज्ञापन

*डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने की थी पहल*
विश्व में धान के कटोरा के रूप में विख्यात चंदौली अब मछली पालन के लिए पहचाना जाएगा। क्योंकि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर जिले में एक अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। मंडी में होलसेल, रिटेल और मछली पालन से संबंधित सभी उपकरण, सीड्स, दवाएं और चारा एक छत के नीचे उपलब्ध होगा। मंडी बनने के बाद पूर्वांचल के मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।