बालक व बालिका की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव -

बहराइच - जिला डबल मर्डर से दहला। एक बालक व एक बालिका की गला रेत कर हत्या करने के शव को गन्ने के खेत में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। काफी प्रयास के बावजूद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सका है। दो बच्चों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार के सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब 8 वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों सिर्फ लोवर पहने है। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने धान के खेत में दोनों बच्चों का शव देखा। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से मास्क भी मिले हैं। एसओ ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरू की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या शव शिनाख्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।