60 लाख की चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष रूपईडीहा अभय सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव,पुलिस बल व एसएसबी बल के सयुक्त गस्त के दौरान पचपकडी गांव के चकमार्ग भारत नेपाल सीमा के पास से अभियुक्त रसोज कुमार श्रेष्ठ पुत्र कृष्ण मान श्रेष्ठ निवासी आदर्श नगर वार्ड नं.10 थाना ओड़ा प्रहरी कार्यालय जिला बांके राष्ट्र नेपाल को 01 किलो 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 291/2021 धारा 8/20 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर सदर न्यायालय रवाना किया गया।