02 किलो 250 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम मे कुं0 ज्ञानन्जय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के कुशल निर्देशन में कमलेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के कुशल निर्देशन में राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना फखरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा परसेण्डी चौराहा बहूद ग्राम परसेण्डी थाना फखरपुर से अभियुक्त रिजवान पुत्र मोहर्रम अली व मो0 महमूद उर्फ लम्बू पुत्र शमशुद्दीन निवासीगण सरायकाजी थाना फखरपुर को 01 किलो ग्राम 150 ग्राम व 01 किलो ग्राम 100 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 347/2021 धारा 8/20 NDPS. Act व मु0अ0सं0 348/2021 धारा 8/20 NDPS. Act पंजीकृत कर अभियुक्त न्यायालय रवाना किया गया।