सपा की सरकार आने पर सबसे पहले होगी जातीय गणना, झूठ बोलती हैं भाजपा सरकार -

बहराइच - समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने शुरू से कहा है कि सबकी गणना कराओ। सबकी गणना के बाद आबादी के हिसाब से जिस समाज का जो हिस्सा बनता हो, उसी प्रकार उसको सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।
बीजेपी जो कहती है वह नहीं करती। उन्होंने 2014 के पहले व पार्लियामेंट में कहा कि हम जातिए गणना कराएंगे। भाजपा ने नही कराया, क्योंकि भाजपा झूठ बोलती हैं। किसान नवजवान पटेल यात्रा लेकर बहराइच पहुँचे प्रदेश सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह बातें कही।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा ने अपना वादा नही निभाया। किसानों की आय दो गुनी करने का वादा हवा-हवाई साबित हुआ। उसने किसानों एवं युवाओं को महंगाई, बेरोजगारी एवं उत्पीड़न की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 है, जबकि किसान 1400 रुपये प्रति कुंतल में बेचने काे विवश है। गन्ने का मूल्य एक पैसा भी नहीं बढ़ा और 12 हजार करोड़ रुपया बकाया है। किसानों को मवाली,खालिस्तानी कहा जाता है। धरना-प्रदर्शन लोकतंत्र का हक है, लेकिन किसानों की बात उठान वालों को जेल में डाल दिया जाता है। भाजपा ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया,लेकिन केंद्र व राज्य के उपक्रमों को बंद करने से करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। देश की शीर्ष संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। भाजपा ने 100 दिन में महंगाई घटाने का वादा किया था,लेकिन डीजल 43 से 90 रुपये पहुंच गया। पेट्रोल सौ रुपये पार कर चुका हैँ। रसोईं गैस 350 से 950 हो गया है। खाद की बोरी का वजन कम किया और दाम बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि कालाधन लाने की बात कह कर सत्ता में आई भाजपा ने विजय माल्या, नीरव गोदी, मेहुल चौकसी आदि को बैंकों का पैसा लूटकर भागने दिया। अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी की हत्या हुई। अपराध बढ़े हैं। जहरीली शराब से सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं।बीएसपी पर उन्होंने पलट वार किया और कहा कि भाजपा से मिलकर सरकार बनाई और अब ब्राह्मण मोह जगा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा,यासर शाह, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव,मन्नान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।