चंदौली- सत्यनारायण राजभर को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

चंदौली- आज मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सत्यनारायण राजभर को पुनः दोबारा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद आगमन पर पार्टी कार्यालय पर पार्टी के बरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मिठा कराया। अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा की प्रादेशिक व केंद्रीय सरकार के जनविरोधी नीतियों व कानून के खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी विशाल धरना हेतु दिनांक 19 दिसम्बर 2019 दिन ब्रहस्पतिवार को चन्दौली जिला मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ०प्र० के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री मा० श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा 19 दिसम्बर 2019 को जनपदस्तर पर नागरिकता संशोधन विधेयक, बेकारी, मंहगाई, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की समस्याओं के साथ ही चरम पर पहुँच चुके हत्या, लूट, बलात्कार को लेकर बड़े पैमाने पर धरना में उपस्थित होकर धरना को सफल बनाने का आह्वान किया ।* इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रमुख बाबू लाल यादव, परवेज अहमद जोखू, बलिराम यादव, अय्युब खान गुड्डु,, मुश्ताक अहमद खान, अश्वनी सोनकर, चकरु यादव, चन्दरशेखर यादव, अभिषेक बहेलिया, प्रभु नारायण यादव, त्रिलोकी पासवान, अंजनी सिंह, हस्साम हासमी, राजा खान, निखिल पटेल, राम सहारे यादव,रमेश यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।