जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बहराइच पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का जालिमनगर पुल पर हुआ जोरदार स्वागत -

बहराइच - भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों के दृष्टिगत चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के बुधवार की दोपहर बहराइच जिला की सीमा पर पहुंची। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी महाराज का बहराइच जिले की सीमा पर स्थित जालिमनगर पुल पहुंचने पर बहराइच सांसद अक्षयबर लाल गौड़ व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जालिमनगर पुल पर गृह राज्य मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश चंद्र गुप्ता,भाजपा नेता राकेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा नेता आनंद गौड़, भाजपा नेत्री शांति रावत, भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह, प्रशांत मिश्र, बृजेश पांडे, शैलेंद्र यादव, बलराम मौर्या, प्रमोद आर्य, राजेश गुप्ता, जितेंद्र प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम जयसवाल, रणविजय सिंह, शिव कुमार शुक्ला, श्रवण कुमार मद्धेशिया ,धीरज गौड़, वीरेंद्र गुप्ता, रमेश मौर्या, अरुण मिश्रा, वीर चंद्र वर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के क्रम में बलहा विधानसभा के कोलवा मोड़ स्थित आदर्श धर्म कांटा पर विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल के नेतृत्व में मिहींपुरवा कस्बे की थोक गल्ला व्यापार मंडल, गायघाट चौराहे पर बलहा विधायक सरोज सोनकर के नेतृत्व में तथा रायबोझा में मिहींपुरवा ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा उर्फ सौरभ वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।