चंदौली- जनपद में यहां एक किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, छत से खेत में फेंका

चंदौली- जनपद में यहां एक किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, छत से खेत में फेंका

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार की रात किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसी गांव में रहने वाले दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर उसे दोनों युवकों ने द्वारा मारपीट कर उठाकर छत से नीचे फेंक दिया। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार की रात किशोरी खाना खाने के बाद अकेले छत पर सोने चली गई। उसके माता-पिता गर्मी के कारण घर का मुख्य दरवाज खुला छोड़कर आंगन में सो रहे थें।उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रद्युम्न व सुधीर नामक दो युवक चोरी से घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गए। जहाँ दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कोशोरी द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया।हालांकि नीचे धान के खेत में पानी भरा था।जिससे किशोरी को गंभीर चोट नहीं आई।

वहीं सुबह जब माता-पिता की आंख खुली, तो बेटी अपने बिस्तर से गायब थी। खोजबीन करने पर किशोरी खेत में बेसुध हाल में पाई गई। होश में आने पर उसने परिवार के लोगों को आपबीती बताई. जिसके पिता मंगलवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों आरोपितों को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटाना के सम्बंध में सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।