बलिया- सीओ प्रीति त्रिपाठी के निर्देश पर इस थाने की पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया- सीओ प्रीति त्रिपाठी के निर्देश पर इस थाने की पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह मन्टु

बलिया। सहतवार थाने के उप निरीक्षक गजेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 307/504 भादवि में वांछित संजीत सिंह पुत्र स्व. बच्चा सिंह (निवासी दतौली) को सहतवार रेलवे क्रासिंग के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।

बताते चलें कि बीते सोमवार को सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी अनिश कुमार सिंह पुत्र स्व. कन्हैया सिंह को रास्ते से जा रहे थे, तभी आरोपी संजीत सिंह मां-बहन की भद्दी गाली देने लगा। मना करने पर संजीत सिंह ने उन पर धारदार हंसुआ से जान मारने की नीयत से वार कर दिया। इससे अनिश कुमार सिंह की नाक कट गयी थी। मंगलवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया। जिस को पकड़ने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद लगातार जांच पड़ताल कर सहतवार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संजीत सिंह को गिरफ्तार कर करवाई के क्रम में जेल भेज दिया।