चकिया-सैलानियों को लुभाने लगा लतीफ शाह बांध पर ओवरफ्लो होकर गिर रहा पानी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम 

सैलानियों को लुभाने लगा लतीफ शाह बांध पर ओवरफ्लो होकर गिर रहा पानी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम�

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय�

चकिया- श्रावण मास के शुरू होते ही बरसात के मौसम में लगातार कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश लोगों को पसंद आने लगी है।और लोग मौसम का आनंद उठाने लगे हैं। और वहीं नहरों के बंद होने से क्षेत्र के डैम एवं बांधों पर पानी ओवरफ्लो होकर झरने की तरह नीचे गिरने लगा है। जोकि सुहाने मौसम के बीच सैलानियों को अपनी ओर लगातार आकर्षित करता हुआ नजर आ रहा है। और मौसम का आनंद उठाने के लिए पर्यटन स्थलों तथा जलप्रपात पर सैलानी पहुंचने लगे हैं। वही चकिया से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित लतीफ शाह बांध पर भी डैम के भर जाने से पानी ओवरफ्लो होकर नीचे गिर रहा है।जहां झरने की आकर्षित करती हुई छटा को निहारने के लिए दूर-दूर से चलाने अब पहुंचना शुरू हो गए हैं जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।

*लापरवाही करना पड़ सकता है सैलानियों के लिए भारी,*
लतीफशाह डैम पर मौसम का आनंद उठाने के लिए आने वाले सैलानियों को दूर से ही बांध से गिरते पानी एवं उसकी आकर्षित करती छटा को निहारना होगा। और पानी के तेज बहाव में सभी को पानी के बीच जाकर नहाने पर रोक लगा दिया गया है।और अगर कोई भी सैलानी दिशा निर्देशों का पालन न करते हुए जबरजस्ती पानी में जाने का प्रयास करता है। और लापरवाही करता है।तो उसके लिए यह लापरवाही भारी पड़ सकती है और कोई घटना भी घट सकती है।

*सुरक्षा व्यवस्था के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम*
वही इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के लतीफशाह स्थित डैम पर सैलानियों के पहुंचने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट व चौकन्ना है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रतिबंधित किए गए स्थान के आगे सैलानियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सबको पालन करना अति आवश्यक है।अगर कोई भी उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*चार पहिया वाहनों पर रहेगी रोक*
लतीफ शाह डैम के आसपास किसी भी प्रकार की कोई भीड़ इकट्ठा ना हो।और बेतरतीब खड़े हो रहे वाहनों से लोगों को आवागमन करने में हो रही समस्याओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग पर ही बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों को डैम के पास तक जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। वही केवल दो पहिया वाहनों को ही छूट दिया गया है।जिससे लोगों को आवागमन करने में हो रही समस्याओं से निजात मिल सके।