चकिया -ब्लाक में प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर मची रार,दो गुटों में बटे ग्राम प्रधान 

चकिया ब्लाक में प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर मची रार,दो गुटों में बटे ग्राम प्रधान

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया-विकास खंड में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद को लेकर लगातार प्रत्याशियों में घमासान मचा हुआ है।और प्रत्याशी ग्राम प्रधानों को अपने पाले में करने में लगे हुए हैं।जहां अध्यक्ष पद की घोषणा को लेकर में रार चल रही है।वहीं विकास खण्ड के 89 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान दो गुटों में बट गए हैं।और प्रधान संघ अध्यक्ष प्रत्याशी भभौरा प्रधान इंजीनियर अवधेश यादव के पक्ष में लगभग 60 से अधिक प्रधान हैं।वहीं दूसरे प्रत्याशी रामलाल के पक्ष में मात्र 24 ग्राम प्रधान हैं।जहां एक तरफ बीते गुरुवार को इंजीनियर अवधेश यादव ने नगर के आदित्य पुस्तकालय मे 65 ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र लेकर अपने ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष होने का दावा किया गया। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में मामले में नया मोड़ देखने को मिला।जहां 54 ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र लेकर प्रत्याशी रामलाल द्वारा अपने ग्राम प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष होने का दावा किया गया । वही प्रतिदिन ब्लॉक अध्यक्ष के पद को लेकर घमासान देखा जा रहा है।और अब इसके बीच कौन प्रधान संघ अध्यक्ष चुना जायेगा। यह चर्चा का विषय का बना है।