70 बोरी में जानवरों की हड्डी चूर्ण व पिकप के साथ एक अभियुक्त -

बहराइच- पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा अशोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में वरि0उप0 निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह का0 प्रमोद वर्मा व एसएसबी के द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान नारायणपुर गांव के पास से 70 बोरी में जानवरों की हड्डी चूर्ण मय पिकप वाहन संख्या UP 40 AT 3028 के साथ अभियुक्त नूर आलम पुत्र भगोले निवासी पुरानी बाजार बाबागंज थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार यह नेपाल से ला कर भारत मे बेचता था।जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0224/2021 धारा 418,420,424 आईपीसी व 50/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।