प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में गौ वंशो की हो रही मृत्यु जिम्मेदार कौन ?- पुष्पेंद्र साहू

धमतरी:- जिले में लगातार कुछ महीनों से गौ वंश दुर्घटनाओ का शिकार हो रही धर्मसेना और गौ सेवको द्वारा लगातार गौ वंशो के संरक्षण को लेकर निगम और जिला प्रशासन को लगातार अपील करने के बाद भी उनके कानों में जु नही रेंग रही है ,आज ग्राम कोलियरी और अछोटा पेट्रोल पंप के पास दो गौ वंश को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसकी सूचना धर्मसेना के जिला गौ रक्षा पुष्पेंद्र साहू को मिली जिसके बाद नगर निगम को।सूचना देकर जेसीबी बुलाया गया घटना स्थल तक आने तक एक व्यक्ति द्वारा गौ वंश के मांस को बेचने की बात लेकर काटा जा रहा था जिसे रोकने पर गौ मांस बेचता हु कहकर बहस करने लगा जिसेके बाद वहां से भग गया , दोनों गौ वंशो को पुष्पेंद्र साहू गौ माता का अंतिम संस्कार किया गया , लगातार धमतरी में प्रतिदिन गौ वंश दुर्घटनाओ का शिकार हो रही शासन प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रही है जितने भी गौ वंश दुर्घटना का शिकार हुवे है उनकी जिम्मेदार नगर निगम और जिला प्रशासन है अगर निगम लगातार जो गौ वंशो को छोड़ देते है एसे पशु मालिको पर कार्यवाही करती और गौ वंश को धरपकड कर कांजी हाउस में रखते तो आज धमतरी की सड़कों का ये हाल न होता ,वही अर्जुनी मोड़ से श्यामतराई तक लगभग सैकड़ो गौ वंश रोड पर बैठें या घुमते रहते है पर नगर निगम की 3 घँटे कार्यवाही पर सिर्फ 14 गौ वंश पकड़ना नगर निगम के कार्य पर सवाल खड़ें करती , वही धर्मसेना के संयोजक रिंकु सेन , पूर्व जिला सयोंजक नामदेव राय ,संजय सिन्हा ने नगर निगम से लगातार धरपकड़ अभियान चलाने साथ ही गौ वंशो को रोड पर छोड़ने वाले गौ पालको पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।