100 शीशी वायराफ सिरप व 10 पत्ता ट्रायगन डी टैबलेट के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच- पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में निरीक्षक अपराध रूपईडीहा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभाष चंद, कांस्टेबल उमेश कुमार चौधरी और कांस्टेबल विनय कुमार चौधरी द्वारा क्षेत्र मे चेकिंग के दौरान माधोपुर तिराहा के पास से एक बोरी में 100 शीशी वायराफ सिरप तथा ट्राईगांन डी टेबलेट 10 पत्ता के साथ अभियुक्त मोइन खा पुत्र राजू और फैय्याज अहमद पुत्र निसार अहमद निवासीगण मुनीर गंज दा0 केवलपुर थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया गया।यह लोग यह दवा नेपाल ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0196/2021 धारा 418,424,426 आईपीसी पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को संबंधित न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।