180 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच- पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक पारसनाथ तिवारी हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह व एसएसबी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भीमराज, हेड कांस्टेबल धनंजय सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार 42वीं वाहनी जी कंपनी एसएसबी द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 654/4 बॉर्डर रोड के पास से अभियुक्त अमृत सोनार पुत्र मैत्री सुनार निवासी सैनिक गांव पोस्ट खजुरा जिला बाके राष्ट्र नेपाल व परवेज आलम पुत्र निजामुद्दीन निवासी बिशनपुर पोस्ट व थाना संपूर्णानगर पलिया कला जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया।अमृत सोनार के पास 95 ग्राम व परवेज आलम के पास से 85 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसके संबंध में मु0अ0स0 181/2021 व 182/2021 धारा 8/21 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय सदर रवाना किया गया।