116 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

बहराइच- पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा अशोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक रूदल बहादुर सिंह,कांस्टेबल वीरेंद्र गुप्ता व कांस्टेबल प्रमोद वर्मा थाना रूपईडीहा और SSB के ASI संदेश कुमार,हेड कांस्टेबल परवीन डोगरी, कांस्टेबल पशुपतिनाथ त्रिपाठी व कांस्टेबल पवन कुमार एसएसबी रूपईडीहा के देखभाल क्षेत्र,रात्रि गस्त, के दौरान भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के करीब 800 मीटर के पास से अभियुक्त हसमत अली उर्फ मास्टर पुत्र सुभान अली निवासी चकिया रोड कस्बा रुपईडीहा को 116 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 165/2021 धारा 8/21 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय सदर रवाना किया गया।