चकिया- से सटे यहां हैंडपंप से निकल रहा केरोसिन जैसा द्रव्य,बना चर्चा का विषय 

चकिया से सटे यहां हैंडपंप से निकल रहा केरोसिन जैसा द्रव्य,बना चर्चा का विषय

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

नौगढ़- ब्लाक के जमसोती गांव में पुराने हैंडपंप से शुक्रवार को केरोसिन तेल जैसा द्रव्य निकलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिट्टी का तेल निकलने की बाद जंगल में आग की तरह फैल गई। इसे देखने के लिए दूसरे गांव के लोग भी उस गांव में जुटने लगे।

वहीं जमीन के भीतर खनिज तेल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल किसी विशेषज्ञ की राय इस पर नहीं आई है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पानी का सैंपल ले लिया है। लौवारी कला ग्राम पंचायत अंतर्गत जमसोती गांव में बने पशु चिकित्सालय के निकट महुआ बाबा आश्रम के पास रामविलास यादव का हैंडपंप है।

सुबह उनके भाई कैलाश जब हैंडपंप से पानी लेने गए तो नीला पानी निकलने लगा। काफी देर तक चलाने के बाद भी यही स्थिति बनी रही। इसकी सूचना धीरे-धीरे दूसरे गांव के लोगों को भी मिली तो लोग देखने पहुंचे। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने भी देखा तो उसमें तेल जैसी महक आ रही थी और वह पानी के ऊपर तेल की तरह द्रव्य तैर रहा था।