प्रसिद्ध चिकित्सक और सोशल कार्यों के जनक कहलाये जाने वाले डॉ0 जावेद रशीद नहीं रहे

स्योहारा (बिजनौर)

नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक और सोशल कार्यों के जनक कहलाये जाने वाले डॉ0 जावेद रशीद का गुरुवार की सुबह दिल की बीमारी से निधन हो गया। वह लगभग 65 वर्ष के थे। उनके निधन का  समाचार मिलते ही नगर मे शोक छा गया। उनके आख़री दीदार के लिए उनके आवास पर भीड़ जुटनी शरू हो गयी। शहर के अलावा दूरदराज़ से आये राजनैतिक दलों के प्रमुख  नेताओं, समाजिक कार्यकर्ता उनके दर्शन करने उतावले होते देखे गये। आज सुबह 10 बजे उनके पैतृक कब्रिस्तान मे उन्हें सपुर्दखाक  करते हुए लोगो की आंखे नम हो गयी। डॉ0 जावेद बेहद उत्कृष्ठ और कुशल व्यवहार और बहुयामी  प्रीतिभा के धनी थे। वह दो बार नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ कर वो अपनी राजनैतिक शक्ति का लोहा भी मनवा चुके थे। आज उन के अंतिम संस्कार मे सभी  धर्मों और वर्गो के लोग मौजूद थे। भाजपा नेता और पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, भाजपा  विधायक अशोक राणा, विधयक नइमूलहसन, पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, आरिफ हसन ज़ैदी समेत नगर के प्रमुख पत्रकार डॉ0 वीरेंद्र पुष्पक, नजम सिद्दीक़ी, फहीम ज़ैदी, शारिक ज़ैदी,अमीन अहमद आदि ने गहरा दुख व्यक्त करके डॉ रशीद को खिराज ए अकीदत पेश किया है। उधर उनके पेशे से जुड़े चिकित्सक भी  शोकाकुल दिखाई दिये हैँ!