1किलो 140 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र अंतग॔त स्थित टाण्डा बाग से पुलिस ने एक अभियुक्त को चरस के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार राजू पहाड़ी पुत्र अद्दन निवासी अनारकली रेलवे क्रासिंग दरगाह शरीफ को टाण्डा बाग पूवीं गेट शौचालय के पास से क्षेत्रीय पुलिस ने 1 किलो 140 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया है।