चंदौली- से सटे यहां बुआ के लड़के पर आया युवती का दिल, शादी से किया इंकार तो लगाई गंगा में छलांग

चंदौली से सटे यहां बुआ के लड़के पर आया युवती का दिल, शादी से किया इंकार तो लगाई गंगा में छलांग

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

मिर्जापुर में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने बुधवार की सुबह भटौली पक्का पुल से गंगा में छलांग लगा दी। बरैनी घाट पर मौजूद मछुआरों ने गंगा में कूदी युवती को मशक्कत के बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को कछवां सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के अनुसार युवती का अपने बुआ के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी से इंकार करने पर उसने ऐसा कदम उठाया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती को अपने बुआ के लड़के से प्रेम हो गया। प्रेमी वाराणसी का निवासी है। वह दुबई में काम करता है। इन दिनों वह घर पर आया था। दोनों में प्रेम प्रसंग शादी तक पहुंच गया था। प्रेमिका ने जब अपने प्रेमी से शादी की बात की। जिस पर प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुयी। शादी से इंकार की बात पर प्रेमिका सुबह भटौली पक्का पुल पर पहुंची।

बरैनी-भटौली पुल के बीच गंगा में कूद गई। युवती के गंगा में छलांग लगाते आस-पास के लोग शोर मचाते हुए पुल पर दौड़ पड़े। वहीं पुल के नीचे नाव से मछुआरे विष्णु साहनी व चंदन साहनी मछली पकड़ रहे थे। लड़की को कूदते देख मछुआरों ने नाव लेकर पहुंच गए। मछुआरों ने युवती को बाहर निकाला। सूचना पर कछवां पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने युवती को कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

घटना की जानकारी होते ही युवती के घरवाले भी पहुंच गए। कछवां थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रेमी ने युवती से शादी का वादा किया था। अब शादी से इंकार कर दिया। उसके घरवाले भी शादी से मना कर रहे थे। शादी से इंकार करने पर युवती ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। फिलहाल युवती की हालत ठीक है।