चकिया-विकासखंड के इस गांव के ग्राम प्रधान बने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

चकिया विकासखंड के इस गांव के ग्राम प्रधान बने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- विकासखंड के ग्राम पंचायत भभौरा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इंजीनियर अवधेश सिंह यादव को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के चकिया विकासखंड का प्रधान संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष तथा साहबगंज विकासखंड के राममाड़ो गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पवन प्रताप सिंह द्वारा मनोनीत किया गया। इसके बाद प्रमाण पत्र देते हैं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

वहीं सिटी अपडेट न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत करते हुए प्रधान संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष इंजीनियर अवधेश यादव ने बताया कि पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।वही प्रधानों के सम्मान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। वही ग्राम प्रधानों के समस्याओं को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर हल कराने का प्रयास करते रहेंगे।

इंजीनियर अवधेश यादव के चकिया ब्लॉक का नवनिर्वाचित प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा रहा वहीं लोगों ने फोन व मैसेज के माध्यम से बधाइयां दी।