चंदौली- जनपद के इस गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष

चंदौली- जनपद के इस गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चन्दौली- ग्राम राममांडो विकास खंड शहाबगंज के प्रधान पवन प्रताप सिंह को प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ग्राम प्रधान को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने जिम्मेदारी सौपी। 25 वर्षीय पवन प्रताप सिंह पीजीडीएम तक शिक्षा प्राप्त कर एचडीएफसी बैंक में सेवा दे रहे थे। पवन प्रताप सिंह ने बताया संगठन का पूरे जनपद में मजबूती से गठन किया जाएगा और जो भी गांवों के विकास में समस्याएं आएगी उसे त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाए गरीबों, दलितो, वंचितो एवं जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाई जाएगी जिससे आम जन की समस्या का निराकरण हो सके। आगे अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का गठन जनपद में तेजी से किया जाएगा। जिससे गांवों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराकर समस्याओ का निराकरण किया जा सके जिससे गांवों का विकास हो सके।