महिला ने एडीओ पंचायत पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,थाने में लगाई गुहार,पुलिस जांच में जुटी -

बहराइच - मिहींपुरवा वीडियो पंचायत के यहां झाड़ू पोछा का काम करने वाली महिला ने एडीओ पंचायत पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप। पीड़िता ने थाने पर एडीओ पंचायत के खिलाफ दी तहरीर। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने घटना की बीडीओ मिहींपुरवा को भी जानकारी दी। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के यहां कई सालों से झाड़ू पोछा लगा कर अपना जीवन ज्ञापन कर रही है। महिला सहायक पंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह के यहां भी झाड़ू पोछा का काम करती थी। महिला का आरोप है कि एडीओ पंचायत ने शुक्रवार शाम लगभग चार बजे काम करने के लिए घर बुलाया। महिला काम कर रही थी कि तभी पीछे से एडीओ पंचायत ने हाथ पकड़ लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। महिला ने किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से भागी। पीड़िता का आरोप है कि एडीओ पंचायत द्वारा पैसे का लालच दिया जा रहा है। थाने पर तहरीर देने के बाद से लगातार एडीओ पंचायत धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने मोतीपुर थाने में तहरीर देकर एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोतीपुर थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिली हुई है। जांच की जा रही है। जब इस संबंध में एडीओ पंचायत को फोन किया गया तो उन्होने फोन नही उठाए।