चकिया- होली में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं- प्रीति त्रिपाठी 

होली में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं- प्रीति त्रिपाठी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया-खुशी और उत्सव का त्योहार होली के महापर्व पर चारों तरफ तैयारियां जोरों पर चल रही है और लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वही त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है और लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। जिससे कि त्यौहार मनाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। और होली और होलिका दहन का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी संवाददाता कार्तिकेय पांडेय से खास बातचीत के दौरान बताया कि होलिका दहन और होली के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है।और लगातार लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन के दिन प्रत्येक गांव में सादे वेश में पुलिस के जवान रहेंगे और अग्निशमन वाहन भी प्रत्येक गांव में भेजा जाएगा। जिससे होलिका दहन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि रंग पर्व होली का त्योहार लोग शांतिपूर्ण ढंग से और अपने अपने घरों में ही मनाएं। इसमें हुड़दंग करने की जरूरत नहीं है और अगर त्यौहार के दौरान कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।