तीनों कृषि कानून के खिलाफ महँगाई, भ्रस्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था,मनमाने बिजली बिल वसूली पर  रोक लगाने, बेदखल पर्चाधारियों को दखल दिलाने सहित जिले के अन्य ज्वलंत सवालों को लेकर शनिवार को भा

तीनों कृषि कानून के खिलाफ महँगाई, भ्रस्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था,मनमाने बिजली बिल वसूली पर रोक लगाने, बेदखल पर्चाधारियों को दखल दिलाने सहित जिले के अन्य ज्वलंत सवालों को लेकर शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने खगड़िया समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। जिले भर से आये प्रदर्शनकारी पहले शहर के लाल बाबू कन्या विद्यालय के मैदान में इक्कठा हुआ। फिर सीपीआई के जिला मंत्री प्राभकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कतारबद्ध होकर अपने मांगो के समर्थन में नारे लगाते हुए महात्मा गांधी मार्ग, राजेन्द्र चौक, फ्लाई ओवर ब्रिज होते हुए समाहरणालय द्वार पहुँचा और गिरती कानून व्यवस्था,महँगाई भ्रस्टाचार और अन्य मांगो के समर्थन में नारे लगाते रहे। सीपीआई के इस जन प्रदर्शन को बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान और खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने उपस्थित होकर समर्थन दिया और मांगो को विधानसभा के पटल पर प्रमुखता से उठाने का भरोषा प्रदर्शनकारियों को दिलाया। समाहरणालय द्वार पर ही पार्टी के सहायक जिला सचिव रविन्द्र यादव की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महामंत्री अशोक प्रसाद सिंह ने कहा तीनों कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर किसान तीन महीनों से भी अधिक समय से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में भी किसान आंदोलन जारी है, फिर भी सकरकर अपनी तानाशाही रवैये बनाये हुए हैं। अन्य देशों के किसान संगठन ने भी भारत के किसान आंदोलन को समर्थन दिया। आज देश का किसान बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं।मोदी सरकार खेती किसानी को पूंजीपतियों के समक्ष गिरवी रखने की नीति पर चल रही है। किसानों के पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है,आज देश का किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हौने आगामी 24 मार्च को किसानों द्वारा होने वाले बिहार विधानसभा घेराव में खगड़िया से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील किया। खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने संबोधित करते हुए कहा की प्रदर्शनकारियों की कुल मांगे जायज है, और इस मन को हम सड़क से सदन तक ले जाने का काम करेंगे। वही बखरी विधानसभा के विधायक सूर्यकांत पासवान ने नीतीश सरकार और प्रशासन पर हल्ला बोलते हुए कहा बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गई है। प्रतिदिन हत्या लूट बैंक डैकैती बलात्कार की घटना आम हो गई है। इससे निजात पाने के लिए किसानों और मजदूरों को संगठित होकर आंदोलन करने की जरूरत है। संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा बेदखल पर्चाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने की लड़ाई हम वर्षो से लड़ते आ रहे हैं, जिला में सैकड़ों पर्चाधारी बेदखल हैं। प्रशासन उसे दखल दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं कि खगरिया जिला में मक्का एवं अकेला आधारित उद्योग की स्थापना की जाय। उन्होंने जिले के अमौसी में हुई महिला की हत्या और बन्नी में हुई दीवार हादसा के पीड़ित परिवारों को मुआवजा ना देने खिलाफ प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा।
सभा को सीपीआई के सहायक जिला मंत्री पुनीत मुखिया, परबत्ता अंचल मंत्री कैलाश पासवान, अलौली अंचल मंत्री मनोज सदा, चौथम अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह, गोगरी अंचल मंत्री गणेश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य बिन्देसरी विभाष चंद्र बोस आदिदि वक्ताओं ने संबोधित किया।