भाजपा का स्नेह मिलन समारोह हुआ प्राण पण से संघठन को गति प्रदान करे--बृजभूषण सिंह मुन्नू नगर प्रभारी भाजपा

रिपोर्ट विवेक द्विवेदी, राहुल

कोंच भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर के तत्वावधान में नवनियुक्त नगर प्रभारी ,पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह मुन्नू के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह एवम परिचयात्मक बैठक का आयोजन स्थानीय गहोई धर्मशाला कोंच में नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता, ब्रजभूषण सिंह मुन्नू के मुख्यातिथ्य एवम ओमप्रकाश अग्रवाल,केशरीमल तरसौलिया,कमलेश चौपडा, शम्भूदयाल स्वर्णकार, सुनीलकान्त तिवारी,प्रदीप गुप्ता तथा पूर्व जिलाकोषाध्यक्ष रामप्यारे तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नगर भाजपा द्वारा द्वारा नवनियुक्त नगर प्रभारी का पगड़ी /शाल पहना कर अभिनन्दन भी किया गया।समारोह को ओमशंकर अग्रवाल,विनोद अग्निहोत्री ने भी सम्बोधित किया।मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह मुन्नू ने इस अवसर पर कहा कि कार्यकर्ता प्राण पण से सन्गठन को गति प्रदान करें एवम केंद्र तथा राज्य सरकार की लोककल्याण कारी नीतियों को जन जन तक पहुचाये।कार्यकर्ताओ के स्वाभिमान एवम सम्मान के साथ कोई समझौता नही होगा।कार्यकर्ता का सम्मान सदैव रहेगा।अध्यक्षीय उद्बोधन में नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि ब्रजभूषण सिंह मुन्नू के नेतृत्व में हम सभी सन्गठन को नित नए आयाम पर स्थापित करने का सर्वोत्कृष्ट प्रयास करेंगे।कार्यक्रम का सफल संचालन नगर महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा ने किया,एवम आभार नगर कोषाध्यक्ष प्रभंजन गर्ग एवम कार्यक्रम संयोजक नगर मंत्री राघवेंद्र निरंजन द्वारा सयुंक्त रूप से ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर नगर प्रभारी द्वारा बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजको, सोशल मीडिया प्रभारी, बूथ प्रभारियों, एवम नगर कार्यसमिति सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की कैप पहना कर उनका अभिनन्दन किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओ पी कुशवाहा महामंत्री, प्रेमनारायण वर्मा,अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, विक्रम तोमर,धर्मेन्द्र यादव,कृष्णा झा,मनीष नगरिया,प्रदीप वर्मा,अर्चना सोनी,नन्दिनी पटेल,धर्मेन्द्र राठौर,ऋतुराज प्रजापति,डी के सोनी,जमील खान,रविकांत कुशवाहा, अवध यादव,डॉ दिलीप अग्रवाल, डॉ अनिल झा, डॉ पी डी चन्देरिया, डॉ प्रदीप अग्रवाल, अवधेश नगाइच, धर्मेन्द्र पहारिया, सुशील दूरवार,संगीता पटेल,हेमलता सोनी,मीरा चन्देरिया, उमा वर्मा ,मंजुला पाटकार, मयंकमोहन गुप्ता, मूलचन्द्र पांचाल,सन्तोष राठौर,श्याम किषोर गुर्जर अंचल गुप्ता, बसन्त अग्रवाल,सौरभ पुरवार,दीपक गर्ग,महेंद्र अग्रवाल,आशीष मिश्रा, चन्द्रभान, नदीम मकरानी,डॉ वसीम अहमद,मृदुल गौतम, अनिरुद्ध मिश्र, निर्भय रेजा एडवोकेट, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया सहित दो सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रिपोर्ट विवेक द्विवेदी, कोंच जालौन