*स्नातक निर्वाचन के लिए कुठोंद में सपा पदाधिकारी रहे उपस्थित * 

*इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी हो अनुज * 

उरई जालौन

जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पार्टी के पदाधिकारी व नेताओं ने कमर कस कर पोलिंग बूथ पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है

जनपद जालौन के कुठोंद में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए पोलिंग बूथ पर उपस्थित रहे प्रदेश सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी अनुज यादव ने कहा है कि इस बार सपा की सीट बहुत ही ज्यादा संख्या में होगी। युवा एवं किसान इस सरकार में इतनी परेशानियां झेल रहा है कि वह अब सपा की ओर बढ़ रहा है जिसको लेकर सपा अपनी बढ़त बनाएगी. 

 इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक में इस बार सपा ने डॉक्टर मानसिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। इस चुनाव में सपा के कार्यकर्ता वोटरों से घर-घर जाकर मिले और उन्हें सपा सरकार की कार्य नीतियों के बारे में जानकारी दी इस दौरान अनुज यादव प्रदेश सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी. भूरे यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष. राम सेवक पाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष. भान सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान. इंद्रपाल यादव प्रधान एकों. गोपाल राजावत रनधीरपुर. मोहनपाल पारेन. संजय सेंगर दोन. हर्षित यागिक सलेमपुर. रिंकू यादव. दिलीप यादव तिरावली. प्रांशुल यादव..केवल यादव.पुष्पेंद्र पाल पारेन उदय प्रताप. सुरेश यागिक करतलापुर अजय यादव दौलतपुर सहित पार्टी के छोटे बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

 इस पारदर्शी चुनाव को करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान और आवश्यक संदेशों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने संबंधित लोगों से अपील की कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी आवश्यक सूचना अथवा संदेश को निर्धारित दूरभाष नंबर के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिल सके।