नरेन्द्र चन्द्राकर की प्रतिमा अनावरण में शामिल होंगे कर्मचारी

  • नरेन्द्र चन्द्राकर की प्रतिमा अनावरण में शामिल होंगे कर्मचारी

कर्मचारी जगत के मसीहा स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम रायपुर में कर्मचारी भवन सप्रे शाला में 3 मार्च को होगा जिसमे धमतरी जिले के कर्मचारी अपनी भागीदारी निभाएंगे।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्राकर कोषाध्यक्ष चन्दूलाल चन्द्राकर तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने बताया कि 3 मार्च को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ के कोने कोने से कर्मचारी रायपुर पहुचेंगे। इसी कड़ी में धमतरी जिले के छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तथा सम्बन्द्ध प्राप्त 36 अन्य संगठनों के कर्मचारी से अपील करते है कि उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अवश्य दे।
कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व हेतु समस्त ब्लॉक अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों को जवाबदारी सौपी गयी है।