जनपद अध्यक्ष ने लगाया सत्तापक्ष पर मनमानी का आरोप

बैकुण्ठपुर जिले लगातार विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को उपेक्षा का शिकार होना पड रहा है, वह चाहे शासकीय कार्यक्रम हो या फिर किसी प्रकार का शासकीय कार्य, लगातार सत्तापक्ष के इसारों पर अधिकारियों के द्वारा एकतरफा कार्यवाही की जा रही है। एक ताजा मामले मे मिली जानकारी के अनुसार खडगवां जनपद पंचायत की अध्यक्ष सोनमती उर्रे के द्वारा नरुवा, गुरुवा, घुरुवा अऊ बाडी के चल रहे कार्य मे ट्रेक्टर से समान लाया जा रहा था, तभी सत्तापक्ष के वाहनों मे भी वही सामान उठाया जा रहा है जो जनपद अध्यक्ष की वाहन मे मटेरियल जा रहा था, उक्त जनपद अध्यक्ष के वाहन का चलान किया गया जबकि वहीं उसी समय सत्तापक्ष के एक व्यक्ति की वाहन भी थी जिसे वहां से भगा दिया गया। वहीं जनपद अध्यक्ष खडगवां सोनमती उर्रे का कहना है की सत्तापक्ष के लोगों के द्वारा लगातार अवैध तरीके से रेत, बोल्डर सहित अन्य समान भी लाया ले जाया जा रहा है किर भी उनके वाहनों को विभागीय अधिकारियों के द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है, लेकिन विपक्षी पार्टी के जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ताओं को लगातार अधिकारियों के द्वारा केन्द्र बिन्दु बना कर जबरन की कार्यवाही करा कर परेशान किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह का कहना है कि नरुवा, गुरुवा, घुरुवा अऊ बाडी के तहत चल रहे कार्य मे खडगवां जनपद अध्यक्ष के वाहन समान लेकर जा रही थी जीस पर कार्यवाही की गई जबकि उक्त समान शासकीय कार्य हेतु ले जाया जा रहा था, उसी समय सत्तापक्ष के लोगों की वाहन भी थी उन्हें छोड दिया गया। सत्तापक्ष के इसारों पर लगातार अधिकारी कार्यवाही कर रहे है, जबकि सभी के लिए शासकीय नियम बराबर है।