रतनपुर उद्योग व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह जोशीले उद्बोधन से सम्पन्न

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). नवगठित रतनपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण व शिष्टाचार कार्यक्रम रतनपुर रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें आए हुए मुख्य अतिथियों ने वक्तव्यों से पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और उनको शपथ दिलवाई।

गौरतलब हो कि रतनपुर उद्योग व्यापार मंडल की नई कमेटी का गठन हुआ था जिसमें राकेश शर्मा को जिला अध्यक्ष, धीरेंद्र अवस्थी महामंत्री, संदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। जिसके उपरांत रतनपुर रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण व अन्य व्यापारियों से शिष्टाचार भेंट का भव्य कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें आए हुए मुख्य अतिथि मुकुंद बिहारी मिश्रा, दीप अवस्थी ने व्यापारियों में उत्साह भरते हुए अपने उद्बोधन से कार्यक्रम में जोश पैदा कर दिया। साथ ही छोटे से छोटे व्यापारियों को भी किस तरह ऊपर लाना है इसके लिए भी बात की साथ ही बताया सभी व्यापारी परिवार का सदस्य है किसी भी व्यापारी को किसी भी समस्या हेतु वह क्षेत्रीय कमेटी से संपर्क करें उनका स्तर पर समस्या का निराकरण किया जाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल शुक्ला, महामंत्री आनंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय रेजा, अवधेश कुमार शुक्ला, प्रमोद तिवारी, अमित कुमार मिश्रा, राम कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।