*सामी में चल रही संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठा रहे श्रद्धालु

*

*रिपोर्ट-विवेक द्विवेदी*

कोंच तहसील के ग्राम सामी में सुन्दर संगीतमयी भागवत कथा का पाठ चल रहा है। भागवताचार्य कथा व्यास जीतू महाराज व्योना अपने मुखारबिंदु से सुन्दर भागवत कथा का सुना रहे हैं। उनकी संगीतमयी भागवत कथा को सुनने सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष उमड़ रहे हैं। इस दौरान भागवताचार्य जीतू महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। यह भागवत कथा ब्रहम प्रकाश सविता करवा रहे हैं। यह भागवत कथा 18 फरवरी से प्रारम्भ हुई थी जो 24 तक चलेगी व 25 को भण्डारा होगा।

*रिपोर्ट-विवेक द्विवेदी*