Brailly//इज्जतनगर मंडल के आशुतोष पंत ने विधुती करण का निरीक्षण किया

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के आशुतोष पंत ने विधुती करण का निरीक्षण किया

आसिफ सिद्दिकी

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मंडल प्रबंधक आशुतोष पंत ने महाप्रबंधक (आर.वी.एन.एल.) मनोज पाण्डे के साथ ओ.एच.ई. निरीक्षण यान से बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के नव विद्युतीकरण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मध्यवर्ती स्टेशनों के स्टेशन मास्टर पैनल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पाॅवरों आदि भी गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल मो. लतीफ खान 21 फरवरी, 2021 को बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के विद्युतीकरण का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री सत्येंद्र सिंह, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।