चकिया- स्थानीय विकासखंड परिसर में किया गया महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का आयोजन

चकिया- स्थानीय विकासखंड परिसर में किया गया महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का आयोजन

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- नगर स्थित विकासखंड परिसर में मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने मां सरस्वती तथा सुहेलदेव के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने हमारे देश के इस पुराने इतिहास को बदलने और बचाने तथा इस देश को एक नई दिशा देने का काम किया था और इस पर लगातार उनका प्रयास जारी रहा। वहीं उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। और विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठन कर्ता के रूप में महाराजा सुहेलदेव का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने देश की राजनीतिक और सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण गौ संरक्षण एवं जन कल्याण के लिए उन्होंने अपने द्वारा अनेक कार्य को कराया। आमजन को काफी इसका लाभ हुआ।

वहीं जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव एक ऐसे प्रतापी राजा थे। जिन्होंने विदेश आंक्रताओं से अपने भारतीय संस्कृतिक एवं विरासत की रक्षा की थी। और उन्होंने विदेशी आक्राताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर एक कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से उन्होंने विजय प्राप्त की थी।

वही महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह के अवसर पर विकासखंड परिसर में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम प्रदान कर तथा माल्यार्पण कर सागर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी अजय कुमार मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रीति त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह कोतवाल रहमतुल्लाह खान डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह जीआईसी प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान अरविंद सिंह अनिल सिंह नवीन कुमार जेपी यादव सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।