जालौन जिले की नई जिलाधिकारी बनी प्रियंका निरंजन

रिपोर्ट, विवेक द्विवेदी, राहुल

जालौन -उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात जिलो के अधिकारियो के तबादले किये जिसमे जालौन जिले में विशेष सचिव प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी जालौन बनाया डी एम बनी प्रियंका निरंजन 2013 बैच की आईएएस झांसी जिले के गरौठा तहसील की रहने वाली हैं आईएएस अधिकारी प्रियंका निरंजन खतौली तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थी उनके पति मनीष सिंह आईपीएस अधिकारी हैं प्रियंका निरंजन ने2012 में आईएएस टॉप किया था उनकी 20वी रैंक थी आईपीएस प्रियंका निरंजन ने एक अक्टूबर 1984 को जन्म लखनऊ में लिया था उनके पिता पीडब्लूडी में कांट्रेक्टर हैं माता जी हाउस वाइफ हैं दो बहन व एक छोटा भाई हैं प्रियंका निरंजन की प्रारंभिक शिक्षा जनपद झांसी व जालौन से हुई हैं उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री वही से अर्थशास्त्र एवं आर्ट की डिग्री हासिल की उन्होंने सिविल परीक्षा की तैयारी 2008 से शुरू की थी उनकी ट्रेंनिग 26 नवम्बर 2015 तक मंसूरी में हुई

रिपोर्ट विवेक द्विवेदी जालौन