चंदौली-सपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने  क्षेत्रों का दौरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का किया अपील

सपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने क्षेत्रों का दौरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का किया अपील

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली-समाजवादी महिला सभा जनपद चन्दौली की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में विधानसभा मुगलसराय के कबीरपुर आदि विभिन्न गाँवों में जाकर आगामी 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर महान स्वतन्त्रता सेनानी सरोजनी नायडू जी की जयंती आहूत की गयी है। इस अवसर पर महिलाओं के बीच जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की।

वहीं जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बलात्कर की घटना बड़ी है। सरकार का कोई नियंत्रण नही है। एक तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दूसरी तरफ महिलाओं छात्रों बेरोजगारों के साथ धोखा हो रहा है। चारो तरफ लूट खसोट मची है। कोई भी सुनने वाला नही नही महिलाओं सहित किसी को भी इस सरकार में इंसाफ मिलने की उम्मीद नही इसलिए सरकार बदलने की दिशा में महिलाओं को आगे आने की जरूरत है।

इस मौके पर अर्चना पांडेय, दुखबन्ति पटेल,माला पटेल, मनोरमा पाल,शीला देवी, रंजना देवी,सरोज देवी,शकुंतला पटेल, प्रेमा सोनकर, मुन्नी पाल, गुलाबी पटेल,सुषमा देवी,कलावती देवी, सोनी देवी, इत्यादि लोग उपस्थित थे।