चंदौली- जनपद की बिटिया को दिल्ली में मिला यह सम्मान

चंदौली- जनपद की बिटिया को दिल्ली में मिला यह सम्मान

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की निवासिनी व युवा समाजसेविका सारिका दुबे को दिल्ली के
कांस्टीट्यूशनल ऑफ इंडिया सभागार में बेस्ट वर्क के लिए इंडियन रोटी बैंक के द्वारा नेशनल अवार्ड दिया गया। इंडियन रोटी बैंक उत्तर प्रदेश के 18 राज्य में जरूरतमंदों के लिए रोटी कपड़ा तथा अनाज देने का काम करती है। सारिका दुबे इंडियन रोटी बैंक से जुड़ी वाराणसी जनपद की एक पदाधिकारी हैं।

वही इस मौके पर समाजसेविका सारिका दुबे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भूखे लोगों तथा उन जरूरतमंद लोगों को समर्पित है जिन्होंने पूरा साल चाहे लाकडाउन हो चाहे या फिर कोई अन्य बंदी हो। और बिना थके और बिना रुके भोजन देती रही।
उन्होंने कहा कि आगे भी आजीवन इनकी निस्वार्थ भाव से सेवा करती रहूंगी।
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार हमें गौरवान्वित तो करता ही है साथ ही हमारे हौसले को एक पंख भी देता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इंडियन रोटी बैंक पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपनी सेवा के बूते भूख के खिलाफ छेड़ी मुहिम को एक आंदोलन बनाएगा। और भोजन राशन कंबल तथा पौष्टिक आहार और चिकित्सा के क्षेत्र में युवाओं की फौज हमेशा कार्यरत रहेगी।

इस दौरान कई प्रदेशों से आए तमाम लोगों को इस सम्मेलन में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया और उनके हौसले को ऊंचा किया गया।