खण्ड विकास अधिकारी के जाते ही बेलगाम हुए अधिकारी

हसनगंज उन्नाव।

उन्नाव की विकास खण्ड हसनगंज के खण्डविकास अधिकारी पंकज गौतम का स्थानांतरण होते ही विकासखण्ड के ग्राम विकास अधिकारी तो जैसे आजाद हो गए। जैसे किसी काम से कोई सरोकार ही नही रहा। अब तो इनकी सिर्फ इतनी ही ड्यूटी रह गई है कि विकास खण्ड आ कर अपनी हाजिरी लगाना इसके बाद रफू चक्कर हो जाना। कई ग्राम पंचायत के लोग विकास खण्ड आते है, कोई जन्म प्रमाण पत्र के लिए तो कोई म्रत्यु प्रमाण पत्र के लिए पर ये लोग बस इन अधिकारियो को ढूंढते ही रहते है, पर साहब लोगो के दर्शन नही होते है, अगर किसी ने फोन पर साहब से जानकारी लेनी चाही तो बदले में मिलती है तो सिर्फ दिलासा कि अभी आ रहे है। कई ग्राम विकास अधिकारी आये और हाजिरी लगाकर चले गए पर कइयों ने तो आना भी मुनासिफ नही समझा। कुल मिलाकर विकास खण्ड अब राम भरोसे ही चल रहा है। अब देखना यह है की ईन बेलगाम अधिकारियों पर लगाम कब लगेगी।