चकिया सर्किल के इस गांव में घर में अकेली महिला के साथ हुआ बलात्कार, पुलिस बोली जल्द गिरफ्तार होंगा आरोपी

चकिया सर्किल के इस गांव में घर में अकेली महिला के साथ हुआ बलात्कार, पुलिस बोली जल्द गिरफ्तार होंगा आरोपी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

शहाबगंज- थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ पड़ोसी द्वारा दुराचार किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहाबगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रात जब एक महिला अपने घर में अकेली सोई हुई थी। तभी पड़ोस का एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से वह मौके से फरार हो गया।

सुबह महिला ने थाने पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

वही संबंध में थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।